भीषण सड़क दुर्घटना में, बाइक सवार तीन युवकों की मौत।

भीषण सड़क दुर्घटना में, बाइक सवार तीन युवकों की मौत।

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां एक बाइक और बोलेरो की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक पर सवार थे हालांकि अभी तक इनकी पहचान नहीं हुई है। दरअसल मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत लातेहार-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग के बगल पर स्थित डिग्री कॉलेज के पास एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे थे। वही सामने से एक तेज रफ्तार बोलेरो भी आ रही थी इसी दौरान दोनों में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना में मृत युवको की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना इतनी भीषण थी की युवकों के पैकेट में रखा हुआ मोबाइल भी चकनाचूर हो गया इस कारण उनकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है। पुलिस अधिकारी रविंद्र महली ने बताया कि पुलिस युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताते चले की लातेहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुर्घटना में जिन युवको की मौत हुई है उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण ही उनके सिर में गभीर चोट आई और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

You may have missed