रंका बांदु मुख्य सड़क के बगल में आर्टिका कार पलटी एक की मौत दो घायल । इस संबंध में चुतरू पंचायत के समाजसेवी मेराजज्ञ अहमद ने आज बुधवार 10:00 बजे दिन में बतलाया कि बीते रात्रि 1:00 बजे के करीब शादी से वापस लौट रहे एक आर्तिका कार बांदु मुख्य सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट जाने से दूधी निवासी अजय कुमार जो वहान के चालक थे उनकी मौत हो गई है वही रवि कुमार एवं शिव सोनी घायल हो गए हैं । तीनों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर अजय कुमार 30 वर्ष को मृत घोषित कर दी गई वही दो को बेहतर उपचार करते हुए गढ़वा रेफर कर दी गई है । इस संबंध में लोगों ने बताया कि यह घटना नशे की हालत में हुई है