धुरकी थाना परिसर में 75वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2024-11-26 at 16.43.11

धुरकी थाना परिसर में संविधान दिवस मनाया गया भारत में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है ऐतिहासिक दिन के रुप में मानाया जाता है। न्याय ,स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व के रूप में मनाया जाता है। वही धुरकी थाना परिसर में, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ थाना परिसर में 75 वा संविधान दिवस मनाया गया

वहीं धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि
संविधान दिवस 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान के अंगीकरण की याद में मनाया जाता है, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2015 में इस दिन को ‘समविधान दिवस’ के रूप में घोषित किया गया था,।
यह महत्वपूर्ण अवसर भारत की संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में प्रगति को उजागर करता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर पुनः बल दिया जाता है। मौके पर एसआई सुनील कुमार, बिकू कुमार रजक, एoएसoआईo शैलेन्द्र कुमार यादव, संजय सिंह, फुलेंद्र कुमार रजक सहित शास्त्र बल के जवान मौजूद थे।

You may have missed