28 अक्टूबर को नवीन चौरसिया करेंगे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से नामांकन, कहा पूर्व और वर्तमान विधायक ने दिखाए सिर्फ सपने

0
9b195db9-fe52-4b46-b8d3-9567c2a3bda3

28 अक्टूबर को नवीन चौरसिया करेंगे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से नामांकन, कहा पूर्व और वर्तमान विधायक ने दिखाए सिर्फ सपने

गिरिडीह विधानसभा सीट से झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने गुरुवार को बिना नाम लिए पूर्व और वर्तमान विधायक पर तीखे हमला किया। कहा कि इन्होंने सिर्फ जनता को सपने ही दिखाए है। घोषणाएं तो की, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया। अंटा बंग्ला से झरियागादी तक रेल लाईन के ऊपर पुल निर्माण की बात भी झांसा रहा।

इसके अलावे बड़ी योजना के सपने दिखाए गए, लेकिन काम नहीं हुआ। यहां के लोग सड़क, गंदगी, पानी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे है। कहा कि उनके 25 साल के राजनैतिक कार्यो में 5 विधायकों के कार्यकाल को भी देखा। सिर्फ लच्छेदार बात कहे, लेकिन काम नहीं किया। युवा, महिला सहित सभी वर्गो को उनका अधिकार जयराम महतो की पार्टी ही दिलाएगी।

जिलाध्यक्ष ग्रामीण रॉकी नवल ने कहा कि नवीन आंनद 28 अक्तूबर को गिरिडीह विधानसभा के लिए नामांकन करेंगे। यह चुनाव धनबल और बाहूबल का है। हमारे पास जयराम महतो की विचारधारा है। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय मंत्री बिट्टु खान, राजेश कुमार, विकास चौरसिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *