बालूमाथ के नए सीओ विजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया

0
4b93550c-c7f5-44ba-93f8-b52c55b5ec6b

बालूमाथ के नए सीओ विजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया

बालूमाथ । बालूमाथ के अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी विजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अंचल कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों को गति प्रदान करना उनके प्रमुख लक्ष्य बताया। ततपश्चात अंचल कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।और कार्यालय को बेहतर ढंग से संचालन करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि ग्रामीणों की जमीन से संबंधित मामला को निपटारा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।मेरी कोशिश रहेगी कि ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निष्पादित किया जाए ।आम जनता जमीन से संबंधित समस्या को लेकर स्वयं मिल सकते हैं। किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिचौलिए पर नकेल कसा जाएगा।इस मौके पर अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *