सोनपुरा बांसगुरु के दलितों पर जबरन कब्जा के खिलाफ भाकपा माले का धरना

0
56664596-de5a-46b9-88e6-914d3f06daf2

सोनपुरा बांसगुरु के दलितों पर जबरन कब्जा के खिलाफ भाकपा माले का धरना।

तरहसी प्रखंड कार्यालय में जमीन बंदोबस्ती के सवाल पर सोनपुरा बांसगुरू के सैकड़ों ग्रामीण भाकपा माले के नेतृत्व में धरने पर बैठे हुए हैं।
धरने का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले तरहसी प्रखंड सचिव ने बताया की बांसगुरु के दलित कई पुश्तों से वहां रहते आ रहे हैं, खेती कर रहे हैं। पर सरकार को तरफ से उन्हें कोई कागज नही मिल रहा है, और इसके उलट वहां के स्थानीय दबंग दलितों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। दलित परिवारों को धमकी दे रहे हैं की जमीन नही छोड़ोगे तो तुम्हारे लिया अच्छा नही होगा।
उक्त दबंग के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है उसके बावजूद अवैध तरीके से सैकड़ों एकड़ गर मजरूआ जमीनों की भी मालबंधी कराई है। इसकी जांच होनी चाहिए, और भू कानून के हिसाब से 18 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि को गरीबों में बांट देना चाहिए।
मौके पर मौजूद भाकपा माले के लोकप्रिय नेता बीएन सिंह ने कहा की भूमिहीनों को जमीन देने का वादा सरकारें करती है। पर यहां दलितों को उनकी जमीन का कागज भी निर्गत नही किया जा रहा है। कई महीनों से इनका आवेदन प्रखंड कार्यालय में पड़ा है। हम अधिकारियों को यह बताना चाहते हैं की आप दलितों गरीबों के आवेदनों को कूड़े का ढेर मत समझिए, यह आपकी भारी गलती होगी। भाकपा माले प्रखंड के सभी गरीबों के साथ खड़ी है और उनके हर आवेदनों पर उचित और त्वरित कारवाई करना होगा।
अंचल अधिकारी ने ग्रामीणों का आवेदन रिसीव किया।
धरने में भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य दिव्या भगत, सुनील जी, प्रवीन जी, चंदन जी, अविनाश रंजन के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *