विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की शक्ति संचलन ऐतिहासिक होगी : विहिप पलामू।

0
955eb042-f84a-457c-a659-5c9d564b2d3d

विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की शक्ति संचलन ऐतिहासिक होगी : विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने मीडिया को बताया कि दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा दुर्गा वाहिनी के द्वारा कल सोमवार, 07 अक्टूबर 2024 को दस बजे से भारत माता चौक ( साहित्य समाज चौक) के नजदीक स्थित संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में शस्त्र पूजन और शक्ति संचलन कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। शस्त्र पूजन के उपरांत लगभग 11.00 बजे से नगर के मुख्य मार्गों पर दुर्गा वाहिनी के बहनों का शक्ति संचलन प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 300 बहनों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

दुर्गा वाहिनी के बहनों की शक्ति संचलन संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण से निकलकर भारत माता चौक, भगत सिंह चौक, कन्नी राम चौक, घास पट्टी मोर, पंच मुहान होते हुए देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पहुंचेगी। वहां से संचलन वापस थाना रोड होते हुए संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में आ कर समाप्त की जाएगी। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत और प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह की भी गरिमामई सहभागिता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *