पांकी पहुंची कल्पना सोरेन, मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम में लोगों को किया संबोधित

0
290b188f-b9fd-4497-8477-1ace58612e0d

पांकी पहुंची कल्पना सोरेन, मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम में लोगों को किया संबोधित

*मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के तहत पांकी के तेतराई स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार की देर शाम विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांडेय विधानसभा विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन , कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय ,एवं मंत्री बेबी महतो, मंत्री बैजनाथ राम , विधायक रामचंद्र सिंह, पांकी कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के सभी वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने एवं उनके हक अधिकार को दिलाने का कार्य किया है आज मइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जा रही है सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर अनेकों योजनाएं चला रही है जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं उन्होंने कहा कि कई महीने पूर्व ही उक्त योजना की शुरुआत की जानी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया ताकि झारखंड की महिलाओं को उनका हक अधिकार नहीं मिले।
कार्यक्रम के संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा की झामुमो कांग्रेस राजद (महागठबंधन) की वर्तमान लोकप्रिय सरकार ने इस ऐतिहासिक योजना को लागू करके राज्य की महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है।उनके जीवन में खुशियां बिखेरी हैं।निश्चित रूप से महिलाओ के मुस्कुराने से पूरा घर मुस्कुराता है।इस अवसर पर पलामु डीडीसी समेत जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा झारखंड सरकार के मंत्री एवं अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *