स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की है अहम भूमिका …सिविल सर्जन
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की है अहम भूमिका …सिविल सर्जन
फोटो गढ़वा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुरुआत करते सिविल सर्जन अन्य
गढ़वा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वधान में बुधवार को राज्य एवम जिला स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह का आयोजन नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में किया गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, डॉ कुमार निशांत सिंह, डॉक्टर कुलदीप चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा की फार्मासिस्टों पर समाज के लोगों की स्वास्थ्य लोगों के स्वास्थ्य की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आज फार्मासिस्ट जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक देखकर दवा लिखता है। और उसे दवा को देने का काम फार्मासिस्ट करते हैं। कई गांव में स्वास्थ्य सुविधा फार्मासिस्टो के भरोसे भी चलते हैं। जगह-जगह मेडिकल दुकान है। जहां लोग सीधे दवा लेकर ठीक हो जाते हैं। लेकिन उसके लिए के फार्मासिस्ट के बारे में विशेष जानकारी लेना आवश्यक है। शहर में कई संस्थानों में फार्मासिस्ट की शिक्षा दी जा रही है। लेकिन उसमें जानकारी की अति आवश्यक है। क्योंकि बिना मेहनत के बिना जानकारी मरीज को ठीक करना एवं उचित दवा देना काफी मुश्किल हो जाता है। आप सभी समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर शपथ लेकर जाएं और अपने क्षेत्र में पूरे ईमानदारी के साथ कार्य करें। डॉ कुमार निशांत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में फार्मासिस्ट समाज में बहुत बड़े दायित्व का निर्माण करते हैं। उसे दायित्व का निर्वहन आप बखूबी निभाएं। गढ़वा जिले में इस तरह का आयोजन पहली बार हुई है। पहली बार एक मंच के नीचे इतना बड़ा फार्मासिस्टों की संख्या अच्छी है। उससे काफी खुशी है। कुलदेव चौधरी ने कहा कि फार्मासिस्ट के बिना स्वास्थ्य का काम अधूरा है। यदि चिकित्सक के द्वारा दवा लिखा जाता है। तो बिना फार्मासिस्ट को उस दवा को मरीज तक नहीं पहुंचा जा सकता है। इसलिए फार्मासिस्ट का अहम भूमिका है। मौके पर अध्यक्ष ओमकार चौधरी, अध्यक्ष ओमकार चौधरी, कोषाध्यक्ष शशि यादव, जिला सचिव राजू कुमार ठाकुर, छोटू यादव, महासचिव दिवाकर शरण, प्रदेश महासचिव अमित कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन कुमार, प्रदेश सचिव अक्षय कुमार, प्रदेश सचिव शाह जिला प्रभारी तनवीर हसन, रांची जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष विवेक कुमार कश्यप, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार मेहता, सुरेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
