कच्ची सड़क मुक्त गढ़वा बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री मिथिलेश

0
cdd86406-3da8-4d82-9693-698a38a3ab34

कच्ची सड़क मुक्त गढ़वा बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री मिथिलेश

साढ़े दस करोड़ की लागत से रंका में होगा सड़क का निर्माण, मिली प्रशासनिक स्वीकृति

खपरो की सभी सड़कें बन जाएगी पक्की

फोटो : मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड अंतर्गत खपरो गांव में साढ़े दस करोड़ रुपए की लागत से लगभग साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली इस सड़क निर्माण की ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड ने सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह अति महत्वपूर्ण सड़क है। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। इन कच्ची सड़कों की स्थिति काफी जर्जर थी। उन्होंने ग्रामीणों से इन सड़कों के निर्माण का वादा किया था। मंत्री ने कहा कि वह खुद भी काफी लंबे समय से इसके निर्माण के लिए प्रयासरत थे। परंतु दुर्भाग्य वश काफी देर से इस कार्य में सफलता मिली। ग्रामीणों से किया गया वादा अब पूरा हो गया है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसके तहत रंका- रमकंडा मुख्य पथ से खपरो गांव को जोड़ने के लिए गोरियाबांध, पियाह टोला, रसूलपुर, अमरवा दामार, खपरो गांव की सभी कच्ची सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ये सभी सड़कें रंका-सलैया आरईओ पथ से उक्त गांव होते हुए रंका-खपरो रोड को जोड़ेंगी । उन्होंने ने बताया कि खपरो गांव की अब एक भी सड़क कच्ची नहीं रहेंगी। सभी सड़कों का पक्कीकरण हो जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि कच्ची सड़क मुक्त गढ़वा बनाना उनका लक्ष्य है। आने वाले समय में गढ़वा के प्रत्येक गांव की सभी कच्ची सड़कों को पक्की सड़क बना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *