भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिला कार्यालय गढ़वा में मनाया गया।

0
c68acaa6-12b7-4b17-b607-7c0f954d0194

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती जिला कार्यालय गढ़वा में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा रंका विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुथ स्तर पर संगठन की भुमिका पर चर्चा किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा देश के उत्थान लिए काम करने में लगे रहे । उन्होंने अपना पुरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास को भारत का विकास माना है। आज उसी दिशा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेकों योजनाएं बनाई। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलकर दिन रात राष्ट्र की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारा बुथ सबसे मजबूत इस मिशन के साथ भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक से जनता त्राहिमाम कर रही है चारो तरफ लुट मचा हुआ है झामुमो के लोग तरह तरह का प्रलोभन देकर जनता को ठगना चाहते हैं लेकिन पांच साल से जनता झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक के आतंक से त्राहिमाम कर रही है इस निकम्मी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता संकल्प ले चुके हैं गढ़वा सहित पूरे झारखंड में परिवर्तन का बयार बह रहा है। मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय ओमप्रकाश तिवारी नरेंद्र पाण्डेय संतोष दुबे विनोद जायसवाल रविन्द्र पाण्डेय अभिषेक कश्यप राजकुमार मधेशिया उमेश कश्यप मनीष गुप्ता रामशीष तिवारी धनंजय गौड़ बिनय चंद्रवंशी मनोज जायसवाल ओमप्रकाश दास रुपु महतो रौशन धर दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *