सांसद सह फिल्म अभिनेता रवि किशन पहुंचे पांकी, परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को किया संबोधित बारिश होने के बावजूद कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़

0
e4a72241-4285-4c8c-b820-da47bb9183b0

सांसद सह फिल्म अभिनेता रवि किशन पहुंचे पांकी, परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को किया संबोधित

बारिश होने के बावजूद कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़

पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद सह फिल्म अभिनेता रवि किशन पहुंचे, जहां उन्होंने मंच के माध्यम से पांकी विधानसभा की जनता को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि इस बार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी जिसकी तैयारी परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम से की जा रही है, वर्तमान की राज्य सरकार ने झारखंड वासियों को नाकामी के सिवा कुछ नहीं दिया जिससे जनता ऊब चुकी है उन्होंने कहा कि ना सहेंगे ना कहेंगे बदल के रहेंगे, संबोधन कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कुछ फिल्मी गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया जिसपर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद भाजपा नेत्री लवली गुप्ता विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह श्याम नंदन ओझा अखिलेश ठाकुर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *