हनुमान नगर निवासी अजय कुमार मिश्र के घर में बुधवार की रात्रि 105000 नगद सहित करीब चार लाख रुपए की हुई चोरी

0
3309cf30-f8a0-4586-a6fa-020d60c9654f

गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित साहिजना मुहल्ले के हनुमान नगर निवासी अजय कुमार मिश्र के घर में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर 105000 नगद सहित करीब चार लाख रुपए की चोरी कर ली गई। विदित हो कि अजय कुमार मिश्र सपरिवार अपने दिवंगत माता-पिता का गया श्राद्ध करने के लिए बुधवार की रात्रि हीं घर से निकले थे, और उसी रात चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। गुरुवार के सुबह पड़ोस के लोगों की नजर घर के टूटे हुए ताले पर पड़ी तो लोगों ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी अजय को दी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तथा घटना की सूचना गढ़वा थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने के बाद ए एस आई अखिलेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ चोरी हुए मकान में पहुंचे तथा मामले की छानबीन एवं पूछ ताछ की। चोरी की घटना को लेकर अजय कुमार मिश्र के बड़े भाई ब्रजेश कुमार मिश्र द्वारा चोरी में हुए नुकसान संबंधित लिखित आवेदन गढ़वा पुलिस को दिया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार के घर में रखा 105000 नगद सहित सोना चांदी का जेवरात तथा अन्य कीमती सामान मिलाकर करीब साढ़े तीन से 4 लख रुपए की चोरी हुई है। घर में बिखरे सामान को देखने से स्पष्ट होता है कि चोरों ने निर्भीक होकर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिला मुख्यालय तथा सघन आबादी वाले इलाके में हुई चोरी के घटना से अगल-बगल के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *