अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी के निधन पर शोक सभा
अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी के निधन पर शोक सभा
गिरिडीह :- अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी के निधन पर मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश शहाय ने और मंच संचालन महासचिव चुन्नू काम कांत ने की। शोक सभा पर चर्चा करते हुए महासचिव चुन्नू कांत ने स्वर्गीय वीरेंद्र तिवारी के जीवन पर विस्तार से चर्चा किया और बताया कि मूलत गिरिडीह प्रखंड के रहने वाले थे ।2014 में उन्होंने गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ली और यहां अपना प्रेक्टिस आरंभ किया। उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वह एक प्रतिष्ठित परिवार से थे और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पहचान थी। अपने पीछे वे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए हैं। जो सभी विवाहित हैं और अपना सुखद पारिवारिक जीवन बिता रहा है। किंतु उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि संघ को भी अपूरणीय क्षति होगी ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने भी उनके सरल स्वभाव और मृदुवासी होने की सराहना की ओर कहा कि वह लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय थे। शोक सभा में अन्य लोगों के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू स्टेट बर काउंसिल के सदस्य परमेश्वर मंडल, सचिव प्रशासन दशरथ प्रसाद ,उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह मं टू ,कामेश्वर यादव ने अपने विचार रखें शोक सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता की उपस्थित थे।
