कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को गिरिडीह आगमन पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार को गिरिडीह आगमन पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी का आगमन होने जा रहा है उनके आगमन पर जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उत्साहित है।
वह जिले में संवाद आपके साथ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सभी वरिष्ठ जन सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उनकी कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष के साथ संवाद करेंगे उनका कार्यक्रम होटल संगम गार्डन में दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी उसके बाद वह कोडरमा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे
बैठक में मदन विषकर्मा,अजय सिन्हा,नरेश वर्मा ,उपेंद्र सिंह , पोरेश नाथ मित्रा,प्रोफेसर मंजूर अंसारी, आलमगीर आलम, सद्दाम हुसैन , नदीम, पूनम वर्मा,राजेश तुरी, राजीव रंजन, राजेंद्र नारायण देव सहित कई लोग थे।
