पांकी चौकीदार संघ के अध्यक्ष बने मुमताज

0
Untitled

पांकी चौकीदार संघ के अध्यक्ष बने मुमताज

पांकी थाना परिसर में रविवार की दोपहर चौकीदार संघ प्रखंड कमिटी के पुनर्गठन हेतु बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से पांकी के तेतराईं पंचायत के चौकीदार मुमताज अंसारी को चौकीदार संघ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया, अध्यक्ष बनने पर पांकी थाना के प्रभारी ओम प्रकाश साह समेत अन्य पुलिसकर्मियों व सभी चौकीदारों ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।
चौकीदार संघ अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि चौकीदारों की समस्याओं व उनके अधिकारों को लेकर वे सदैव तत्पर रहेंगे, उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हे जो दायित्व दिया है उसे वे बखूबी निभाएंगे।
बैठक में सेवानिवृत्ति चौकीदार वाहिद मियां, उदय पासवान, सुरेंद्र पासवान ,मनोज कुमार पासवान, बिरजू मांझी, जनेश्वर मांझी, संतोष कुमार, सरजू मांझी ,सिकंदर राम गिरवर तुरी ,दिनेश कुमार पासवान, इनामुल अंसारी सहित सभी चौकीदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *