पंचायत सचिव की लापरवाही से बुजुर्ग महिला ढाई महीने से पेंशन के लिए भटक रही है

0
bbd67042-8e17-451a-afbf-c4ad76130f29

मेराल प्रखंड के बाना गांव के किताबार टोला निवासी पर्वतीया देवी पंचायत सचिव के लापरवाही के कारण ढाई माह से पेंशन के लिए दर-दर भटक रही है जिसका शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है पर्वतीया देवी के कागजात के अनुसार 53 वर्ष उम्र हो गया है जबकि मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50 वर्ष उम्र निर्धारित किया गया है पर्वतीया देवी पेंशन को लेकर प्रखंड कार्यालय के गेट पर बुधवार को सोई हुई थी इसी दौरान उससे पूछने पर बताया कि ढाई महीना पहले पंचायत सचिव स्नेहा कुमारी को पेंशन कराने के लिए आवेदन फॉर्म दिए है लेकिन अभी तक मेरा पेंशन स्वीकृत नहीं हो सका है इस संबंध में पंचायत सचिव स्नेहा कुमारी से कई बार संपर्क किया उनके द्वारा हमेशा टालमटोल किया गया जिससे अभी तक मेरा पेंशन स्वीकृत नहीं हो सका है निराश होकर कई बार प्रखंड कार्यालय का भी चक्कर लगाए लेकिन यहां भी मेरा सुनने वाला कोई नहीं है पंचायत सचिव से फोन कॉल के माध्यम से भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया इसका शिकायत कई बार प्रखंड कार्यालय में वीडियो से मिलकर बताने का प्रयास किया लेकिन वीडियो से मुलाकात नहीं हो सका, मुखिया गौरी देवी से मिलने पर वह भी टालमटोल कर झूठा संतुष्टि दिलाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *