तीन विद्यालयों में प्रबंधन समिति और माता समिति का किया गया पुनर्गठन

0
4fe8d8ae-a83b-4af2-a667-1959add3ec99

तीन विद्यालयों में प्रबंधन समिति और माता समिति का पुनर्गठन

केतार। केतार प्रखंड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय परती, प्राथमिक विद्यालय बेलाबार में शुक्रवार को पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रबंधन समिति और सरस्वती वाहिनी माता समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें मध्य विद्यालय ताली में दिनेश गुप्ता को अध्यक्ष, आरती देवी को उपाध्यक्ष और किरण देवी को संयोजिका चुना गया। वहीं मध्य विद्यालय परती में दृगज देव बैठा को अध्यक्ष, मामता देवी को उपाध्यक्ष, कलिता देवी को संयोजिका चुना गया। प्राथमिक विद्यालय बेलाबार में असमिना खातून अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इज़हार अंसारी,मामता देवी संयोजिका चुना गया। मौके पर पर्यवेक्षक जितेन्द्र पांडे, प्रिंस कुमार, देवेन्द्र कुमार, संजीव आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *