एम.के. डी.ए.वी.में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
एम.के. डी.ए.वी.में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस ।
29 अगस्त 2024 को एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक खेल-कूद की प्रतियोगिताएं भी हुई । छात्रों को मेजर ध्यानचंद जी के जीवन एवं खेल क्षेत्र में किए गए योगदान की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार ने कहा कि खेल-कूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल-कूद करने से छात्रों में ध्यान केंद्रित करने, टीम भावना के साथ काम करने एवं आपसी मैत्री एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। डी.ए.वी. संस्थाएं पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद पर भी समान रूप से ध्यान देती हैं। इस समय डी.ए.वी.नेशनल स्पोर्ट्स 2024 के अंतर्गत पूरे देश में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं चल रही है। विद्यालय में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, जो मेजर ध्यानचंद एवं मिल्खा सिंह (बालक – बालिका) टीमों के बीच हुई, उसमें ध्यानचंद टीम ने 1-0 से जीत हासिल की । इसमें निर्णायक भूमिका में खेल शिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा एवं श्री विक्रम चंदेल थे । विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी प्राचार्य महोदय ने बधाई एवं शुभकामना दी । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री राकेश कुमार एवं ओमकार मिश्रा भी उपस्थित थे।
