UAE बना अमीरों का ठिकाना, इस साल कितने भारतीय करोड़पति देश छोड़ने वाले हैं?

0
Untitled

ज्यादातर भारतीय करोड़पति दूसरे देश में रहना पसंद करते हैं. इसमें यूनाइटेड अरब अमीरात का नाम सबसे पहले आता है. इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की एक रिपोर्ट ने यह अनुमान लगाया है कि इस साल यानी की 2024 में लगभग 4300 भारतीय करोड़पति देश छोड़कर जा सकते हैं. इतना ही नहीं पिछले साल यानी की 2023 की रिपोर्ट में लगभग 5100 भारतीय करोड़पति दूसरे देशों में जाकर बस चुके हैं. इन करोड़पतियों में उन लोगों का नाम शामिल है, जिनके पास मिनिमम 10 लाख डॉलर यानी की 8.3 करोड़ रुपए की जायदाद है.

यूएई के कारण बड़ी संख्या में भारतीय करोड़पति देश छोड़कर जा रहे हैं और इस साल भी यह उम्मीद जताई जा रही है कि लगभग 6800 करोड़पति संयुक्त अरब अमीरात में जा सकते हैं. माइग्रेशन सेंटर के रूप में यूनाइटेड अरब अमीरात दुनिया के तीसरे नंबर का देश है. इसमें अमेरिका का नाम नंबर एक पर है और दूसरे पर सिंगापुर आता है. विदेश जाकर बसने वालों में सिर्फ भारतीयों की बात की जाए तो 2013 से 2023 के बीच 85 फीसदी भारतीय यूनाइटेड अरब में बस चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *