रेड़मा ठाकुरबाड़ी में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन, चंद्रशेखर सिंह छोटू बोले- ‘भोजपुरी गीत और संगीत जीवन का स्वच्छ दर्पण

0
0f48da45-c273-420a-a9a6-cb7db178a5d4

भोजपुरी गीत व संगीत जीवन का होता है स्वच्छ दर्पण : चंद्रशेखर सिंह छोटू

रेड़मा ठाकुरबाड़ी में दुगोला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू) : भोजपुरी लोकगीत मानव जीवन का अनुभूत अभिव्यक्ति व हृदयोदगार है। यह जीवन का स्वच्छ दर्पण है। इसमें समाज के व्यक्त जीवन का प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है । उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे शनिवार को स्थानीय रेड़मा ठाकुरबाड़ी में आयोजित भोजपुरी दुगोला कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी गीत व्यक्ति के मन व शरीर की थकान को दूर करता है। लोकगीत गांव का गीत संगीत होता है। इससे लोग सीधे जुड़ जाते हैं। अपनी मिट्टी की खुशबू भोजपुरी गीतों में मिलती है। कहा कि रेड़मा ठाकुर बाड़ी में प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन से पूर्ण होने वाले भोजपुरी लोकगीत संगीत का बड़ा महत्व है। कहा कि आज ख्यात भोजपुरी लोकगीत कलाकार लव ठाकुर की पुण्यतिथि भी है। ठाकुरबाड़ी में कला व कलाकारों का सम्मान लगातार होता रहे, इसके लिए ठाकुरबारी समिति के प्रयास की सराहना करते हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह छोटू व समाजसेवी दिलीप सिंह नामधारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि उनके गांव रेड़मा में प्रतिवर्ष दुगोला कार्यक्रम होता है। यह बड़ी खुशी की बात है। इसमें गांव व शहरवासी शिरकत कर अपना भरपूर मनोरंजन करते हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी दोगोला कार्यक्रम लगातार चलता रहे उसके लिए ईश्वर से कामना करते हैं। मौके पर दिलीप सिंह नामधारी ने कहा कि भोजपुरी गीत संगीत गांव से लेकर शहर वासियों को भी कर्णप्रिय होते हैं। इससे लोग मनोरंजन करते हैं। उन्होंने दुगोला कार्यक्रम करने के लिए ठाकुरबारी समिति को बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर ब्यास शिव चौधरी, प्रमोद ठाकुर, शिशिर शुक्ला, मुक्तेश्वर पांडे, यशवंत तिवारी व सतीश तिवारी सहित रेड़मा गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed