बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में संत तुलसी दास की मनाई गई जयंती

0
ac3b8fca-dd0b-4664-9592-0f0ca66c81cc

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में संत तुलसी दास की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम तुलसी दास की तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि तुलसी दास महज एक कवि नहीं बल्कि हिन्दू आस्था का प्रतीक भी है राम चरित मानस तुलसी दास की अमर कृति है राम चरित मानस भारतीय समाज का उधारक है इसमें सभी रिश्तों माता पिता भाई पुत्र गुरु शिष्य के अद्वितीय संबंधों को दर्शाया गया जो मार्ग दर्शन का काम करता है राम चरित मानस की आज भी प्रसंगता हैं इस में नियमित रूप से पाठ करने की जरूरत है श्याम पाठक ने कहा कि राम चरित मानस का आवीर भाव ऐसे समय में हुआ जब भारत जनता अंधकार में डूबी हुई थी बाल्मिकी द्वारा रचित रामायण संस्कृत में रहने के कारण लोगों को समझ में नहीं आता था तुलसी दास ने इसे आम जन के लिए सहज एवम् सरल भाषा में लिखा यह आसानी से हर व्यक्ति के दिलों एवम दिमाग पर छा गया प्रदूमन तिवारी ने तुलसी दास के जीवनी पर प्रकाश डाली एवम उनके आदर्शो को अपनाने की अपील की इस अवसर पर सूरज कुमार, संजीत कुमार, उमेश पासवान, राजू राम, जयपाल मोची, विशाल कुमार, अरुण कुमार पासवान, दीपक कुमार, संजय चौरसिया, संजय तिवारी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए प्रवीण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *