ड्यूटी से लौट रहे टाटा स्टील के कर्मी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

0
c745afb5-fff1-45b0-ad1d-7e9aa2bc6020

जमशेदपुर…कदमा में ड्यूटी से लौट रहे टाटा स्टील की कर्मी को मारी गोली स्थिति गंभीर।

कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड निवासी टाटा स्टील कर्मचारी बुद्धेश्वर मुखी पर एक अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे गोली उनके पीठ में लगी हैं,वहीं गोली मारने के बाद अपराधी मौके से भाग निकला। घटना मंगलवार की रात 10:10 बजे की बताई जा रही है। वहीं घायल को टीएमएच में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलने पर कदमा थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी टीएमएच पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा बरामद किया है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारा लिया जा रहा है, बुद्धेश्वर मुखी को अपराधी गोली क्यों मारी पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है….जमशेदपुर में अपराधीयों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आये दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *