मईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की इंतजार में बैठी महिलाएं ।

0
4afa2006-5c56-44a3-a1b0-31b6acb3eec2

मईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की इंतजार में बैठी महिलाएं ।

मेराल। झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी मईयां सम्मान योजना प्रखंड के सभी बीसो पंचायत में आज तीसरे दिन प्रज्ञा केंद्र का सर्वर डाउन रहने के कारण मईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पंचायत भवन से निराश होकर घूमना पड़ा। 3 अगस्त से ही झारखंड सरकार के द्वारा सभी पंचायत भवन में यह योजना का फॉर्म शिविर लगाकर भरा जा रहा है । लेकिन विडंबना यह है कि सर्वर डाउन रहने के कारण अभी तक संगबरिया पंचायत भवन में एक भी लाभुकों का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन नही हुआ है। प्रज्ञा केंद्र संचालक ने बताया कि सरवर डाउन रहने के कारण एक भी आवेदन पत्र ऑनलाइन नहीं हो सका है। प्रत्येक दिन सैकड़ो महिलाएं सुबह से ही सभी पंचायत भवन जाकर अपना पंचायत भवन में अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन करने के लिए बैठी रह रही है। और सभी लाभुक शाम को निराश होकर घर लौट जाती हैं एक तरफ जहां इस समय मुख्य फसल धान की रोपाई का कार्य है चल रहा है जिसको छोड़कर योजना के लाभ लेने के लिए पंचायत भवन के चक्कर लगा रही है तो दूसरी तरफ मेहनतकश मजदूरी करने वाली महिलाएं अपने मजदूरी से भी वंचित रह जा रही है जिसका कारण है कि घर परिवार चलाने के लिए बरसात के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को धान रोपाई कार्य बाधित हो गया है। इस योजना के चक्कर में अभी अच्छी बारिश होने के बावजूद भी किसानों का धान रोपनी का कदई सुख रहा है।जहां सरकार की ओर से इस योजना के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन मेराल प्रखंड क्षेत्र में यह योजना अभी तक सर्वर डाउन रहने के वजह से नहीं के बराबर हुआ है । इस संबंध में जानकारी लेने के लिए वीडियो जागो महतो से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया लेकिन वीडियो द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *