विद्यार्थी परिषद झारखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री बनाए गए

0
d3da1955-41db-435e-8b12-7976fbeade1c

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश मंत्री बनाए गए ।
भाजपा यूवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक राज ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची कल जारी की है। जिसमे राजीव रंजन जो गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सरकोनी गांव के मूल निवासी है उनहे प्रदेश मंत्री बनाया गया है।।उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गढ़वा से हुई।
वर्ष 2010 से अभाविप के संपर्क मे आए और वर्ष 2016 से 2024 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे।पूर्व में सरगुजा विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ सचिव (अभाविप), महानगर संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित प्रदेश संगठन मंत्री जैसे दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। प्रदेश संगठन मंत्री रहते पूरे प्रदेश भर मे संगठन कार्य को गति देते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन किया। पूरे जिले भर मे हर्ष का माहौल है। पुरे झारखंड के भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है. क्षेत्र के कई संघ विचार परिवार के लोगो ने उन्हे बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *