भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की गई जान, 6 की हालत गंभीर

0
Untitled

राजस्थान के बारां शहर में किशनगंज और भंवरगढ़ के बीच बीती रात्रि एक खतरनाक रोड एक्सीडेंट हुआ। एक महिंद्रा टीयूवी 300 कार सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य जख्मी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें कोटा रेफर किया गया है।

बारां के एडिशनल एसपी राजेश चौधरी ने बताया कि कार ने तीन से चार बार पलटी खाई। घटना की जानकारी मिलने पर बारां के कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

जान गांवाने वालों में फूलचंद, राजू, लाखन और हरिचरण शामिल हैं, जबकि घायलों में मुरली, माखन, हेमराज, गौरा, आनंद, फागू, श्रवण और पुरुषोत्तम शामिल हैं। सभी लोग बारां से शाहबाद की ओर जा रहे थे और आसपास के गांवों के निवासी हैं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *