चौथी पुण्यतिथि पर चितरडीह में कार्यक्रम

0
2716e3ef-d014-4fb9-a33e-4cd2e95cb6e4

चौथी पुण्यतिथि पर चितरडीह में कार्यक्रम

गिरिडीह :- भाजपा नेता चुन्नू कांत के पिता की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव चितरडीह में कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम धंरचाची स्थित मां शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि शक्तिकांत प्रसाद का महा पारायण 3 अगस्त 2020 को हो गया था। उनके स्मृति में उनके परिजन अपने पैतृक गांव चितरडीह में प्रतिवर्ष एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय प्रसाद के परिजनों ने चितरडीह के आंगनवाड़ी स्कूल को गोद लिया है। प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम में उन विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग पठन-पाठन की सामग्री एवं अन्य चीज उन्हें दी जाती है ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमुआ के स्थानीय विधायक केदार हाजरा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में आसपास के गांव के जनप्रतिनिधि एवं अन्य सामाजिक संस्थान के लोग काफी संख्या में शरीक होते हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चुन्नू कांत ने बताया कि उनके पिताजी का ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर बहुत बल था। यही वजह है कि उन स्कूली बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *