ऑक्सफोर्ड में फ्रेंच भाषा शिक्षण तथा विद्यालयीन स्पोर्ट्स का हुआ आयोजन

0
ed8dc62c-4d82-4529-883f-efca90c352af

ऑक्सफोर्ड में फ्रेंच भाषा शिक्षण आरंभ
तथा
अंतः विद्यालयीन स्पोर्ट्स का आयोजन

 

आज दिनांक 01 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने बताया कि कक्षा षष्ट से नवम् एवं ग्यारहवीं के इच्छुक छात्रों के लिए विद्यालय ने आज से फ्रेंच भाषा शिक्षण की शुरुआत की गई। प्रत्येक भाषा की अपनी महत्ता होती है। जीवन के किस अवसर पर किस भाषा की आवश्यता पड़ जाए कहा नहीं जा सकता। अतः फ्रेंच भाषा शिक्षण जैसे सुअवसर का लाभ छात्र अवश्य उठाएँ। सी.बी.एस.ई द्वारा भी अनेकानेक भाषाओं के शिक्षण को महत्व दिया जा रहा है। इस अर्थ में भी फ्रेंच भाषा शिक्षण प्रभावी है।
विदित हो कि पिछले कई दिनों से कक्षा चतुर्थ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतः विद्यालयीन स्पोर्ट्स (क्रिकेट एवं कबड्डी) का सतत आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा सातवीं व आठवीं के क्रिकेट व कबड्डी खेलों के विस्तृत विवरण निम्नानुसार है।
क्रिकेट में
कक्षा सातवी अ का कक्षा ब से हुए मैच में सातवीं ब टीम विजित रही। कक्षा सातवीं स का कक्षा द से हुए मैच में सातवीं स टीम विजित रही। फाइनल मैच में कक्षा सातवीं ब का कक्षा स से हुए मैच में स टीम विजित रही।
कक्षा आठवीं अ का कक्षा ब से हुए फाइनल मैच में अ टीम विजित रही। सुपर ओवर के इस खेल में आठवीं अ ने 35 रन का लक्ष्य देकर, विरोधी टीम को शून्य रन पर रोककर पटखनी दी।
कबड्डी में
कक्षा सातवीं अ का कक्षा ब से हुए मैच में सातवीं ब टीम विजित रही। कक्षा सातवीं स का कक्षा द से हुए मैच में सातवीं स टीम विजित रही। फाइनल मैच में कक्षा सातवीं ब का सातवीं स से हुए मैच में स टीम विजित रही। कक्षा आठवीं अ का कक्षा ब से हुए फाइनल मैच में अ टीम विजित रही।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल की हमारे जीवन में महती भूमिका है। इसके अभाव में जीवन निरर्थक व महत्व हीन है। अतः विद्यालयीन शिक्षण व स्वाध्याय के साथ-साथ स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए खेल अत्यावश्यक शर्त है। चौकांे, छक्कों की बारिस ने छात्रों के मध्य समां बाँधा। हर्षोल्लषित प्राचार्य ने छात्रों के अविश्वनीय खेल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *