राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनुमंडल इकाई की बैठक हुई संपन्न

0
489b89c0-187f-4569-b949-cdb1ea624143

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनुमंडल इकाई की बैठक हुई

प्रत्येक बूथ को मजबूत कर नेता को जीत दिलाने का लिया गया संकल्प

जय कमलेश तय कमलेश के नारे से गूंजा हॉल

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हुसैनाबाद कार्यालय स्थित हॉल में अनुमंडल व प्रखंड कमेटी के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान ने की। संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विनाश किया गया। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह को 2024 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का सांकल कार्यकर्ताओं ने लिया। इसके लिए अभी से ही सभी मतदान केंद्रों को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हुआ है। 2019 के मुकाबले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी इजाफा हुआ है। सभी गांव टोला में विकास के कार्य किए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दूसरों के दस साल और कमलेश कुमार सिंह के पांच साल के विकास का आकलन जनता खुद कर रही है। दस वर्षों में विकास के काम तो दूर सड़कों और भवनों की मरम्मत तक किसी ने नहीं कराया। विरोधियों के पास विकास का रोड मैप नहीं अनर्गल बयानबाजी करने की उपलब्धि मात्र है। अगर किसी ने एक भी उल्लेखनीय कार्य किया है, तो बता दें। कमलेश कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रों में काम और सभी का सम्मान बिना भेद भाव किया है। जिसका प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। जनता खुद प्रमाणित कर देगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जय कमलेश, तय कमलेश, एनसीपी जिंदा बाद, अजीत पवार जिंदाबाद, एनडीए जिंदाबाद के नारे लगाए। गगनभेदी नारों से इलाका गुंजायमान हो गया। कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। उन्होंने कहा कि हरिहरगंज हुसैनाबाद में घड़ी चलती रहेगी। किसी के रोकने से नहीं रुकेगी। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर ए खुदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *