पीएम मोदी ने केरल के सीएम से की वार्तालाप, अफसर को दिए कई निर्देश

0
72ebc1570fabd90175d9199a82c82897327590d8e46c0020395c83e5a1c17c9b

पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और केरल सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन का वादा किया। केरल के वायनाड जिले में आज सवेरे हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, “वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है। केरल के सीएम से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।”

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के निकट पहाड़ी क्षेत्रों में हुए भारी भूस्खलन के बाद 400 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने घोषणा की कि वह वायनाड के लिए सभी उपलब्ध सहायता प्राप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *