प्रशासन की कार्रवाई पर भाजपा विधायक ने दी धमकी, कहा दिख ना जाना वरना

0
f98870d170a8be1cd8b0a5d0cffe288a5674603c6a013d4cb632494aa7ae7a14

पूरे यूपी में सीएम योगी की सरकार की पहचान बुलडोजर की कार्रवाई से है, मगर अब पार्टी के अंदर से बगावती आवाजें उठने लगी हैं। कानपुर के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जताई और प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई।

 

उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर चला तो वह अफसरों को नहर में फेंक देंगे। मैथानी ने वीडियो में कहा कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना गलत है, क्योंकि लोग 40-50 साल से वहां रह रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी अफसर ने तोड़फोड़ की कोशिश की, तो परिणाम गंभीर होंगे। उनका यह बयान पार्टी के भीतर असंतोष को दर्शाता है।

विधायक ने कहा कि यदि जेसीबी चला तो तुमको और बुलडोजर दोनों को नहर में घुसेड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि इलाके में दिख मत जाना और कार्रवाई करने पहले आपको मुझ से (सुरेंद्र मैथानी) से भिड़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *