मलेरिया मच्छरों से बचाव के लिए डीडीटी छिड़काव में हो रही देरी

0
15700e14-9009-43a0-b11a-e810d295cc52

मलेरिया मच्छरों से बचाव के लिए डीडीटी छिड़काव में देरी- अजीत पाल कुजूर

महुआडांड़ में मलेरिया मच्छर से ग्रामीणों को बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीडीटी छिड़काव में देरी की जा रही है। अब तक गांवों में डीडीटी छिडक़ाव शुरू नही किया जा सका है। कब तक छिडक़ाब शुरू होगा,इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। जबकि विभिन्न गांवों में मलेरिया मच्छर का प्रकोप धीरे -धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। यदि इसी तरह गांवों में डीडीटी का छिड़काव करने में और विलम्ब किया गया तो मलेरिया रोग से कई ग्रामीण आक्रांत हो सकते हैं। क्यो कि मलेरिया का मौसम अब शुरू हो गया है और मच्छर भी पनपने लगे हैं। कांग्रेस नेता सह समाज सेवी अजीत पाल कुजूर ने जिला प्रशासन से प्रखंड क्षेत्र में जल्द डीडीटी छिड़काव कराने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *