घुटनों पर आए चीन परस्त मुइज्जू,

0
Untitled

मालदीव ने भारत की तरफ से दिए गए डोर्नियर विमान और हेलिकाप्टरों का इस्तेमाल इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं के लिए फिर से शुरू कर दिया है. मालदीव की मीडिया ने शनिवार को इस तरह की खबरों को प्रकाशित किया, बताया जा रहा है कि पूर्व में इन विमानों का संचालन कर रहे भारतीय सैनिकों की वापसी के बाद यह कदम उठाया गया है. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं को फिर से शुरू करने में सक्षम बनाने के लिए भारत को धन्यवाद दिया है.

मालदीव के समाचार पोर्टल एडिशन एमवी के मुताबिक, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डोर्नियर विमान और हेलिकॉप्टर की मदद से एक बार फिर इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं को शुरू किया गया है. खबर में बताया गया है कि इस बार इमरजेंसी सेवा को भारतीय असैन्य दल संचालित कर रहे हैं. डोर्नियर विमान और हेलिकॉप्टरों का संचालने पहले भारतीय सैन्यकर्मी करते थे. पिछले साल नवंबर महीने में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद इस सेवा को बंद कर दिया गया था. मोहम्मद मुइज्जू को इस कदम के लिए देश में भी भारी विरोध झेलना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *