डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल,गिरिडीह में डी ए वी खेल महोत्सव 2024 25 का आगाज

डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल,गिरिडीह में डी ए वी खेल महोत्सव 2024 25 का आगाज
गिरिडीह:- आज दिनांक 26/7/2024 दिन शुक्रवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल,गिरिडीह की मेजबानी में डी ए वी क्लस्टर लेवल,क्लस्टर III 2024- 25 का आरंभ हुआ। इस खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि गिरिडीह जिला के उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा एवं विशिष्ट अतिथि सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक श्री बासव चौधरी उपस्थित थे। सर्वप्रथम कारगिल दिवस के अवसर पर विद्यालय में स्थापित कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के प्रति श्रद्धा अभिव्यक्त की एवं नमन किया।डी ए वी खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह जिला के उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा के कर कमल से संपन्न हुआ। खेल प्रारंभ करने से पूर्व जिला उपयुक्त,अतिथिगण एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात जिला उपयुक्त ने डीएवी खेल ध्वज को फहराया एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे को उन्मुक्त गगन में स्वच्छंद उड़ने के लिए छोड़ा। डी ए वी गान के पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गान एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। गिरिडीह जिला उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने डीएवी खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने शपथ लिया की खेल की भावना एवं गरिमा को बनाए रखते हुए खेल को आगे ले जाएंगे। अतिथियों का सम्मान प्राचार्य के द्वारा भेद स्वरूप शॉल और पौधा देकर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने सर्वप्रथम अपने संबोधन में डीएवी प्रबंधन,नई दिल्ली के कृतसंकल्पो को दोहराया और डीएवी प्रबंधन के प्रधान श्री पूनम सूरी एवं निदेशक श्री वी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रवीर हाजरा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल को आयोजित करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल में हार जीत तो लगी रहती है लेकिन खेल भावना में कोई कमी ना आए। खेल टीम वर्क सिखलाती है। खेल आपसी सहयोग बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है बच्चों को उन्होंने यह संदेश दिया। मुख्य अतिथि गिरिडीह जिला उपयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने भी अपने अभिभाषण में बच्चों के बीच खेल में जोश और उत्साह को बनाए रखने और अंतिम प्रयास तक हार नहीं मानने की प्रेरणा दी। उन्होंने चक दे इंडिया फिल्म के चर्चित संवाद को दोहराते हुए कहा कि 70 मिनट में यह नहीं बताऊंगा कि कैसे खेला जाएगा बल्कि आप लोग अपने 70 मिनट के खेल के माध्यम से बताएंगे कि कैसा खेला जाता है। यह 70 मिनट आपकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन 70 मिनट होने वाले हैं जो जीवन में कभी भूल नहीं पाएंगे। उपयुक्त श्री नमन प्रीस्ट लकड़ा ने अपने अभिभाषण में डीएवी प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की दव एक ऐसी संस्था है जो बच्चों को विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त और दृढ़ बनती है। डीएवी संस्था पूरे भारत के लिए एक अमूल्य धरोहर है।उपायुक्त ने भी खेल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने एवं खेल भावनाओं के साथ खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक श्री बसवा चौधरी ने खेल के प्रति अपने प्रेम को अपने चिर परिचित अंदाज में बच्चों को जोश और जुनून के साथ खेलने को कहा। खेल के प्रति महाप्रबंधक का लगाओ क्षेत्र में काफी चर्चित है। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ प्रवीण हाजरा ने इस खेल महोत्सव के लिए बच्चों एवं प्राचार्य को शुभकामनाएं दी। आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के अलावा समागत अतिथिगण में सीसीएल गिरिडीह के अधिकारी श्री शम्मी कपूर, झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री गुलाम रब्बानी एवं झारखंड प्रक्षेत्र -एच के भिन्न-भिन्न डीएवी के प्राचार्य डॉक्टर विजय कुमार डी ए वी जामताड़ा श्री आर के सिंह डी ए वी सरिया,श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव डी ए वी गोड्डा, श्री राघवेंद्र तिवारी डी ए वी चितरा, आदि डी ए वी खेल महोत्सव 2024 25 के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।