बी एन एस डी ए वी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

0
19c5b31a-54e1-4430-b5b5-c7e36bbcde53

बी एन एस डी ए वी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

गिरिडीह:- बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह जोश एवं देशभक्ति के ज़ज़्बे के साथ मनाया गया। विद्यालय स्थित शहीद ए कारगिल स्मारक पर उपप्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगे को फहराकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारत माता के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय की छात्रा सिजा ने आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डाला और रोहित राज शर्मा ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीत की प्रस्तुति दी। उपप्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का दिवस है। यह दिवस कारगिल युद्ध में आपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज सिपाहियों की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस साल देश इस दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। जब जब देश पर संकट मंडराता है तो हमारे वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर उस संकट से देश की रक्षा करते हैं। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें जो इस युद्ध में वीरता पूर्वक लड़े और जीवित है नमन करता हूं। मौके पर कांतिलाल देशमुख, एन पी राठौर, पार्थो त्रिगुनाइट एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *