आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न

0
010a9773-e02a-4c82-8c7c-91d6f0a4a264

आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी रोड के समीप आजसू पार्टी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार ने की। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह उपस्थित हुए।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। मौके पर जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा की वर्तमान की झारखंड सरकार पांच साल अपने लूट के कार्यकाल को खत्म करने वाली है। जनता त्राहिमाम कर रही है आजसु पार्टी उनके झूठे वादे एवं इनकी कथनी और करनी को जनता के समक्ष रखेगी और उनके लूट तंत्र का पर्दाफाश करेगी।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा कि मनिका प्रखंड के अंचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना पैसा दिए कोई काम नही हो रहा है हम गांव गांव में जनसंपर्क कर के एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे ताकि आम लोगो कि समस्या का समाधान हो सके। मौके पर छात्र संघ जिला अध्यक्ष अभिजीत सोनू जिला समिति सदस्य विकास साहू प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार, प्रखण्ड सचिव धनंजय तिवारी, नागेंद्र सिंह, आशीष कुमार यादव, आनंद कुमार, मोहम्मद रफीक अंसारी ,गफ्फार अंसारी ,मुरारी सिंह, मोहम्मद रियासत अंसारी, नंदकिशोर यादव ,सुरेंद्र उरांव ,हेमंत कुमार सिंह ,सुखदेव नायक , अरुण नायक, रोशन कुमार, सुनील ठाकुर, शिव शंकर नायक , मंटू नायक, सरजू सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *