नए थाना प्रभारी शशि कुमार ने किया मनिका थाना में पदभार ग्रहण

0
5d8d4416-edcd-46ca-9a0c-52ef8dcc66e6

नए थाना प्रभारी शशि कुमार ने किया मनिका थाना में पदभार ग्रहण।

मनिका- मनिका थाना में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शशि कुमार ने नए थाना अध्यक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान थाने के सभी पुलिस कर्मियों से जान- पहचान करते हुए थाने का जायजा लिया। इस क्रम में थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों से बैठक कर विचार- विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आगे उन्होंने कहा की घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए आम जनता का सहयोग बहुत ही जरूरी है बिना लोगों के सहयोग से कोई भी अपराध छोटी हो या बड़ी उसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसलिए लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है तभी ऐसी छोटी बड़ी घटनाओं को खत्म किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *