गढ़वा प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों पर  चलाया गया छापेमारी अभियान

0
825f9cf4-5721-4ea4-92b7-be7a9a9ba7d2

गढ़वा।डीसी के निर्देश पर अवैध बालू उठाव के खिलाफ शनिवार को गढ़वा प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। उसे दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में धनंजय उपाध्याय के घर के पास अवैध रूप से डंप किया हुआ बालू बरामद किया गया। उक्त मामले में गढ़वा अंचलाधिकारी सफी आलम ने प्राथमिक दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने धनंजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इस दौरान अंचलाधिकारी के नेतृत्व में छतरपुर स्थित बाईपास सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया। उसे दौरान अवैध रूप से ट्रैक्टर पर बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। उक्त मामले में ट्रैक्टर चालक मालिक पर भी प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी बृज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *