20 जुलाई को गढ़वा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
20 जुलाई को गढ़वा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
गढ़वा:–आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी केंद्रीय महासचिव संजय रंजन एवं पलामू जिला के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी उपस्थित हुए।
आगामी 20 जुलाई को विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख एवं ग्राम प्रभारी को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव संजय रंजन ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में राज्य के सभी विधानसभा सीटों पर आजसू पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। गढ़वा विधानसभा भी टॉप 10 के लिस्ट में है। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में गढ़वा में काफी तेजी से संगठन का विस्तार हुआ है और संगठन मजबूत हुई है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो भी संगठन विस्तार से खुश हैं। इसी कड़ी में 20 जुलाई को कार्यकर्ताओं में जोश भरने सुदेश जी गढ़वा आ रहे हैं और 21 जुलाई को छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में आज से ही कमर कसकर लग जाए। पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 20 जुलाई को गढ़वा में सुदेश जी का आगमन होने जा रहा है इस ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड सचिव और प्रखंड के प्रभारी को यह विशेष जिम्मेदारी दी जाती है कि अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का सत प्रतिशत उपस्थिति उमंग वाटिका के सभागार में सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए गढ़वा शहर में 10 जगह पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। साथ ही गढ़वा प्रखंड के तिलदाग चौक से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा अगवानी किया जाएगा। अगवानी में प्रमुख में गढ़वा नगर मंडल कमेटी को सोपा गया है सैकड़ो की संख्या में बाइक से केंद्रीय अध्यक्ष का अगवानी करेंगे। पूरे शहर में आजसू पार्टी के झंडा और बैनरों से सुंदर सजाया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में गढ़वा जिले के कई वरिष्ठ नेता व विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर शंकर प्रताप विश्वकर्मा चंपा देवी, उमाकांत तिवारी, जयराम पासवान, डॉक्टर अफजाल अंसारी, रवींद्रनाथ शर्मा, डॉक्टर इश्तियाक राजा, दशरथ चौधरी संतोष केसरी, नंदू ठाकुर, केंद्रीय सदस्य राजू प्रसाद, जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता देवी युवा आजसू प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी जिला सचिव इंदल बैठा, जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी जिला प्रवर्तक विकास कुमार, गोपाल दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, रंका अनुमंडल अध्यक्ष मुकेश शाह, कृष्णा राम, आबिद अंसारी रंजीत मेहता, कृष्णा पासवान, संजय पासवान रंजीत कुमार रंभा देवी संगीता देवी मीना देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
