एक महुआ में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
एक महुआ में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
खेल से आपसी प्रेम बढ़ता है सोनू
चंदवा: चंदवा के एक महुआ ग्राम में अकेला दिलबहार क्लब के नेतृत्व में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया जतरू मुंडा, समाजसेवी सोनू सिंह तथा अन्य खेल प्रेमियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।मौके पर माल्हन मुखिया जतरू मुंडा ने कहा कि खेल को मनोरंजन की भावना से खेलना चाहिए अच्छे प्रतिभावान खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने गांव घर का नाम रोशन करते हैं। इधर समाजसेवी सोनू उर्फ मृत्युंजय ने अपने संबोधन में कहा कि हमें खेल को प्रेम की भावना से खेलना चाहिए खेल में हार जीत तो लगा रहता है उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य गांव में छुपी प्रतिभा को बाहर लाना है। जिसके लिए वे खेल प्रेमियों के लिए इस तरह का आयोजन करते रहते हैं ।फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले राउंड में गोली व केवि की टीम में के बीच मैच खेला गया। जिसमे गोली की टीम एक गोल से विजय रही । मौके पर रोशन खाखा ,मुकेश, नितिन संदीप समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद रहे।
