पांकी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत, दो गंभीर
पांकी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना एक महिला की हुई मौत, दो गंभीर
पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के सूरजवन माड़न गांव के समीप सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे पांकी से मेदीनीनगर की ओर दो बाइक पर सवार बच्चे समेत पांच लोग मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे, इसी बीच अचानक सड़क पर एक गाय आ गई जिस कारण गाय से टक्कर होने के बाद दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों बाइक सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पांकी केंद्र भेजा गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर रेयाज अनवर ने करार गांव के नादगाद टोला निवासी रामरती देवी पति सुनील मोची उम्र लगभग 35 वर्ष की मौत की पुष्टि की, वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील मोची एवं दूसरे बाइक सवार होटवार गांव निवासी बब्लु राम पिता बल्केश्वर राम उम्र लगभग 35 वर्ष का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वहीं घायल बबलू राम की पत्नी एवं उनके बच्चे को हल्की चोटें आई हैं।
मामले की जानकारी होने के बाद पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर नगर भेजा जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
आपको बता दें कि इस घटना के कुछ बाद गाय की भी मौत हो गई है।
