नेताजी सुभाष सेवा संघ द्वारा एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण आयोजन किया गया

0
Untitled

नेताजी सुभाष सेवा संघ द्वारा एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

बेरमो:फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत करगली बाजार स्थित नेताजी सुभाष सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में रविवार को एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर की नवीनतम तकनीक पर आधारित स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के तहत एडवांस सुजोक एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में असाध्य एवं जटिल रोगों का सफल एवं स्थाई उपचार किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के तहत पटना से आए सुजोक थैरोपिस्ट काउंसलर शैलेंद्र कुमार मिश्रा कई मरीजों का एक्यूप्रेशर के द्वारा इलाज किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह तथा नेताजी सुभाष सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। वही सुजोक थैरोपिस्ट काउंसलर शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ये पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर है.जिसमे जितने भी साध्य और असाध्य रोग है. घर में जो हमारा समान है.जैसे मूंग, मेथी, मटर, चना इसके द्वारा ही किया जाएगा और पांच दिनों के शिविर में हम देखेंगे कि जितने भी लोग आ रहे हैं. इसको देखेंगे भी और सीखेंगे भी और इसके लिए दवा खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी घर के घरेलू सामान से यह ठीक हो सकता हैं। कहा कि लकवा, गठिया, माइग्रेन या किसी भी तरह का दर्द है. गैस है कब्ज है। सारी बीमारियों में इसका तुरंत उपचार हो सकता हैं। सुभाष सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में जो भी आम जन है. वो स्वस्थ रहे इसको देखते हुए पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर लगाया है। संस्था का मुख्य उद्देश्य हमेशा से रहा है कि हमारा जो समाज हो वो स्वथ हो इसको देखते हुए रक्त दान शिविर, मुफ्त चिकित्सा शिविर और ऐसे एक्यूप्रेशर चिकित्सा कैंप हम हमेशा लगाते रहते हैं। कहा की इससे हमारा स्वस्थ समाज हो जिससे देश की रचना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *