मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वालंबन प्रोत्साहन योजना की फर्जी फार्म से पंचायत के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

0
5df47711-d438-415f-9c0e-cb948f8279ad

मेराल।सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री बहन बेटी मई कुई स्वालंबन प्रोत्साहन योजना की फर्जी फार्म से पंचायत के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। इस संबंध में मेराल वीडियो जागो महतो ने बताया कि सरकार की महत्वकांछी योजना मुख्यमंत्री बहन बेटी मई कुई स्वालंबन प्रोत्साहन योजना का विभाग द्वारा उक्त योजना हेतु कोई भी आवेदन फॉर्म अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है केवल मात्र विभागीय संकल्प नोटिफिकेशन ही प्राप्त हुआ है और ना ही सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के द्वारा किसी प्रकार के फॉर्म का वितरण अथवा प्रचार किया गया है भविष्य में विभाग से सूचना अथवा फार्म प्राप्त होने पर उक्त योजना में संबंधित फार्म का वितरण निशुल्क किया जाएगा। और उसके बाद ही सभी पंचायत के पंचायत भवन में उक्त योजना का फॉर्म भरा जाएगा। उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र व जनप्रतिनिधि को फर्जी फॉर्म नही भरने का निर्देश दिया है। तथा उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा फर्जी फॉर्म भरने की सूचना प्राप्त होती है तो उस पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *