गढ़वा जिला के मनरेगा कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना

0
a964ab02-81f3-47b6-9703-c2bc09f48c0a

गढ़वा जिला के मनरेगा कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना

उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गढ़वा :–झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ,झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में वादा निभाओ! स्थाई करो!मुहिम के तहत गढ़वा जिला के मनरेगा कर्मियों के द्वारा संवरनालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया तथा इसके उपरांत उपायुक्त के प्रतिनिधि राजीव रंजन दुबे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष बसंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा चुनाव से पहले संविदा संवाद और रात्रि चौपाल के माध्यम से सभी संविदा कर्मियों को स्थाई करने का वादा किए किया गया था परंतु सरकार बनने के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भी संविदाकर्मियों से किए गए वादे से विमुख होकर ठेंगा दिखाने का कार्य किया गया है जो अत्यंत निंदनीय है। इससे क्षुब्ध होकर मनरेगा कर्मियों ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया है। मनरेगा कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार समय रहते कर्मियों से वार्ता नही करती है तो 18.07.2024 से कार्य ठप करते हुए सभी लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे जिससे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना जैसे सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी योजना प्रभावित होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। सभा की अध्यक्षता बसंत सिंह के द्वारा तथा संचालन सचिव अभिमन्यु तिवारी के द्वारा किया गया। जबकि अन्य मनरेगा कर्मी भी सरकार के प्रति नाराजगी दिखाते हुए अपना वक्तव्य दिए। कार्यक्रम में गढ़वा जिला के समस्त मनरेगाकर्मी यथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता,लेखा सहायक,कंप्यूटर सहायक तथा ग्रामरोजगार सेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *