एसडीपीओ ने की मुहर्रम को लेकर, थाने मे शांति समिति की बैठक।

0
e201b7c3-fd25-464c-8e04-6be0e3c06937 (1)

एसडीपीओ ने की मुहर्रम को लेकर, थाने मे शांति समिति की बैठक।

मनिका: आगामी त्योहार मुहर्रम को लेकर मनिका थाना परिसर में शुक्रवार को एसडीपीओ वेंकेट्स कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे अधिकारीयो के साथ प्रखण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं गणमान्य लोगो ने भाग लिया। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर विषयों पर चर्चा की गई। जहाँ मुहर्रम कमेटी और अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा त्योहार मे निकलने वाले जुलूस पर रोड मैप बताया गया और शांतिपूर्व तरीके से त्योहार मनाने का आश्वासन भी दिया। वही बैठक में मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा की मुहर्रम त्याग व बलिदान का त्योहार है। आप सभी सयम से त्योहार मनाए। जुलूस के आयोजन मे कमिटी की भी जिम्मेदारी बनती है की त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो। आगे उन्होंने ने कहा की अगर कहीं कोई सामाजिक तत्व गलत करने का प्रयास करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। अगर कोई अफवाह फैलाता है या भ्रामक वीडियो, फोटो या मैसेज सोशल मीडिया मे डालता है। तो उसके उपर नियम संगत कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। बैठक मे वीडियो मनोज कुमार तिवारी, प्रमुख प्रतिमा देवी, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान, पूर्व उप प्रमुख उमेश यादव, पूर्व प्रमुख गायत्री देवी, विश्वनाथ राय, कलाम अंसारी, कयूम अंसारी, कौशल किशोर प्रसाद, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *