नाईट किक्रेट टूर्नामेंट के खिताब पर विंधमगंज का कब्जा

0
2359697c-ce6d-4368-86a3-a2abc349e463

नाईट किक्रेट टूर्नामेंट का खिताब पर कब्जा विंधमगंज का

केतार प्रखंड के बेलाबार गांव में आयोजित नाईट किक्रेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुकाबला का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह और मुखिया मुंगा साह ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलाबार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 45 रन बनाये।इधर जवाबी पारी खेलने उतरी विंढमगंज(उत्तरप्रदेश)की टीम ने अंतिम ओवर में 46 रन बनाकर इस मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। विजेता टीम और उप विजेता टीम को आयोजन कमिटी और मुख्य अतिथि पंकज सिंह के द्वारा ट्राफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मैन ऑफ द सीरीज का खिताब श्याम सिंह को मिला। इस अवसर पर पंकज सिंह ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का क्रिकेट मैच का आयोजन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा की प्रखंड के युवा पढ़ाई के साथ- साथ खेल में भी रूचि रखे, बेहतर खेलें और जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायें। इस मौके पर दीपक सिंह, बबलू सिंह, अशर्फी मेहता, नंदू प्रजापति,श्याम बिहारी राम, हेमंत कुमार, सुकेश कुमार,पवन सिंह,मंगल मेहता, तौफीक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *