चीन के दरवाजे पर ‘कटोरा’ लेकर फिर पहुंचा पाकिस्तान

0
Untitled

कर्ज की मार झेल रहा पाकिस्तान एक बार फिर चीन के दरवाजे पर पहुंचा है. पाकिस्तान इस समय भारी भरकम कर्ज में डूबा हुआ है और ब्याज तक चुकाने के उसके पास पैसे नहीं हैं. पाक खराब नीतियों की वजह से चीन के कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है. उसे मजबूरी में बार-बार चीन से कर्ज भी लेना पड़ रहा है. अब पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और योजना मंत्री अहसान इकबाल चीन पहुंचे हैं. उन्होंने चीन की सरकार से 15 अरब डॉलर के एनर्जी ऋण को रिफाइनैंस करने की मांग की है. हालांकि, पाकिस्तान को चीन की सरकार की तरफ से अभी कोई हरी झंडी नहीं मिली है. वहीं, इसको लेकर पाकिस्तान में भी एक्सपर्ट सवाल उठाने लगे हैं कि आखिर पाकिस्तान क्यों चीन के जाल में फंसता जा रहा है. चीन पाकिस्तान में कई बड़े प्रॉजेक्ट पर भी काम रहा है, लेकिन उसका भी आम लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है. पाकिस्तान की सरकार ने भी माना है कि उनका देश कर्ज चुकाने में असमर्थ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *