*पचंबा निवासी ने जमीन हड़पने संबंधित प्रशासन को दिया आवेदन *
पचंबा निवासी सीता देवी साव व महादेव साव ने जमीन हड़पने संबंधित प्रशासन को आवेदन दिया
गिरिडीह :- पचंबा निवासी सीता देवी साव (उम्र 70 साल) पत्नी महादेव साव ने जमीन हड़पने संबंधित प्रशासन को आवेदन दिया कहा कि मैंने और मेरे पति ने 1998 में श्रीहरि साव से 17 डिसमिल जगह रजिस्ट्री पर कल्यानडीह में खरीदी थी। उसमें गलती से प्लाट नंबर 113 की जगह 81 हो गया हालांकि जमीन का नाप और चौहदी सब ठीक है, तब से हम खेती भी कर रहे हैं, इस बात का पूरा गांव गवाह है। मैंने 6 जून 2024 को मूल विक्रेता श्रीहरि साव द्वारा एक मरम्मत नामे के द्वारा उस गलती को ठीक भी कर लिया है।
अब कुछ लोग जिन्होंने प्लाट नंबर 113 का कुछ हिस्सा पावर ऑफ अटॉर्नी पर लिया है वो मेरी जमीन अपनी बताकर हड़पना चाहते हैं। पुलिस भी मेरी बात सुन नहीं रही और मुझे बाउंडरी करने से रोक रही है। मेरे उनके आपत्ति का आधार पूछने पर वो कुछ भी बताने से इनकार करते हैं। क्यों कि उनकी चौहदी अलग ह और वो मुझे असहाय समझ कर मेरी जमीन हड़पना चाहते हैं। और डराते धमकाते भी हैं। अतः आपसे हाथ जोड़ कर विनती ह की मेरी पाई पाई जोड़ कर खरीदी हुई जमीन और मेरे जीवन के सहारे को बचाया जाए और मुझे बाउंडरी करनी दी जाए। और दोषियों को सजा। और इस जमीन का खतियान भी मुझे उपलब्ध कराया जाय।
