इंडिन एलायड छड़ फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान

0
c33ed115-0e7a-4251-af11-6d0c2ac84789

इंडिन एलायड छड़ फैक्ट्री में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

गिरिडीह। गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर के इंडियन एलायड छड़ फैक्ट्री के फर्नेस गुरुवार को आग लगने से लाखांे का नुकसान हो गया। गुरुवार को आग लगने के साथ ही सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इधर फैक्ट्री मालिक मो0 चांद ने कहा कि फर्नेस के समीप लगे ढाई हजार केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट किया। जिसके कारण फर्नेस उसके चपेट में आ गया और आग फैलता चला गया। इस दौरान फैक्ट्री कर्मियो ने पहले किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *