भारतीयों को अपनी सेना में शामिल करने पर पुतिन का बयान

0
Untitled

भारतीय युवाओं को रूस की आर्मी में शामिल करने का मुद्दा पीएम मोदी ने उठाया तो रूस का तरफ से जवाब आया है. प्रधानमंत्री मोदी ने रूस दौरे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने आर्मी में भर्ती भारतीयों की जल्द रिहाई का मसला उठाया था. भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया की रूसी राष्‍ट्रपत‍ि ने वादा किया है क‍ि जल्द भारतीयों को भेजा जाएगा. वहीं, रूस की तरफ से भी इसको लेकर बयान आया है.

भारत में रूस के कार्यवाहक राजदूत रोमन बाबुश्किन ने कहा कि रूस कभी भी भारतीयों को रूसी आर्मी में भर्ती करना नहीं चाहता. उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों को धोखा देकर भर्ती कराया गया. कार्यवाहक राजदूत ने कहा कि हम नहीं चाहते क‍ि रूसी आर्मी में भारतीयों की भर्ती हो. उन्‍हें धोखे से लाया गया है. रोमन ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ काम कर रहे हैं, ताकि इस मामले पर जल्द समाधान हो. रूसी सेना के लिए इन लोगों की उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता. जो 50- 60 लोग बताए जा रहे हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *